सिराथू: सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने असदउद्दीन ओवैसी से की मुलाकात, अपना दल(क) व एआईएमआईएम मिलकर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के प्रतिनिधि कमलेश पटेल ने रविवार को बताया कि सिराथू विधायक ने हैदराबाद जाकर एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि रविवार को लखनऊ में दोनों पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल(क) और एआईएमआईएम गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगली सरकार में गठबंधन की इस अहम भूमिका होगी।