सिराथू: देवीगंज में लेहदरी रोड पर जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में घुसकर पलटा ई-रिक्शा, आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज में लेहदरी रोड पर शनिवार शाम 4:00 बजे एक रिक्शा जो लेहदरी से देवीगंज आ रहा था सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में घुसकर पलट गया है।इस ई रिक्शा में आधा दर्जन लोग बैठे थे सभी लोग सुरक्षित हैं। यह गड्ढा जल निगम द्वारा सड़क किनारे खोदा गया था लेकिन जिम्मेदारों ने इसे ठीक नहीं कराया।आए दिन यहां हादसे होते हैं स्थानीय लोगों में रोष है।