सिराथू: सिराथू में हुए INDIA गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारा गया
केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ सिराथू में शनिवार को इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। मुख्य वक्ता के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पहुंचे थे उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को जहर देकर मार दिया गया अगला नंबर फिर किसी का है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है भाजपा में जुड़ने की, लेकिन वह कभी भी भाजपा से नहीं जुड़ेंगे।