सिराथू: भरवारी में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल, भेजा गया अस्पताल
भरवारी नगर पालिका में रविवार को एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे लाइन किनारे घायल पड़े व्यक्ति को लोगों ने देखा तो फोन करके एंबुलेंस बुलाई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।