सिराथू: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने केसरिया गांव से 8 लोगों को उठाया, की जा रही पूछताछ
रविवार को सुबह सैनी पुलिस को इनपुट मिला कि केसरिया गांव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि अपने जीवन को सफल और सुखद बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे।