सिराथू: खनन निरीक्षक पर मारपीट करने और पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए एक ट्रक चालक ने थाना सैनी में की शिकायत
खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह पर रायबरेली जिले के रहने वाले एक ट्रक चालक समरजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना सैनी में एक शिकायती पत्र दिया है।पत्र में चालक ने बताया है कि वह जा रहा था खनन निरीक्षक ने उन्हें रोका कहासुनी के बाद मारा पीटा है।उसने यह भी बताया कि उसके पास 13000 रुपए था और मोबाइल था जिसे छीन लिया है। चालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।