गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में खरीदारी करने आए युवक की बाइक चोरी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूनगला निवासी श्यौराज पुत्र जंडेल सिंह सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक से कस्बा रजपुरा में खरीदारी करने आया था। युवक बाइक खड़ी करने के बाद दुकान से सामान खरीदने चला गया। तभी युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर बाइक का लॉक तोड़ते हुए और बाइक ले जाते हुए दिखा।