इंदौर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले बनाए गए परीक्षा केंद्र, जिले में बनाए गए 137 केंद्र
Indore, Indore | Feb 3, 2024 5 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिला शिक्षा विभाग के द्वारा सारी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। दो दिनों से शासकीय मालव कन्या विद्यालय से परीक्षा सामग्री का वितरण कार्य चल रहा था, अब सामग्री वितरण का अंतिम दिन खत्म हो गया है। परीक्षा सामग्री में मुख्य रूप से प्रश्न पत्र और कॉपियां वितरित की गई।