इंदौर: एमजी रोड क्षेत्र में महिला के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, खाते से निकाले ₹98 हजार
Indore, Indore | Feb 3, 2024 एमजी रोड थाना क्षेत्र में जिला कोर्ट में पदस्थ पूनम कौशल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसको एक फोन आया था और इसके बाद उसके खाते से ₹98 हजार निकल गए। पूनम की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।