इंदौर: एमजी रोड क्षेत्र में नाबालिग के साथ राह चलते युवक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Indore, Indore | Feb 3, 2024 एमजी रोड थाना क्षेत्र के कृष्णा पूरा छत्री में एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ कही जा रही थी तभी जाकिर नाम का युवक आया और उसे पकड़कर साइड में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो वहां पर मौजूद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ा लिया। युवक की जमकर धुनाई की और एमजी रोड थाने लेकर पहुंचे जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया।