सहजनवा: हरपुर-बुदहट में युवती का फोटो वायरल करने की धमकी, विरोध करने पर पिता को जान-माल की धमकी; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और उसके पिता को जान-माल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, एक युवक पिछले करीब एक वर्ष से उनकी बेटी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।