हरिद्वार: चाईनीज मांझे को लेकर नगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी और आसपास के क्षेत्र में की छापेमारी
चाईनीज मांझी की बिक्री लगातार जारी है। लोगों की शिकायत पर सोमवार शाम नगर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाया। इस दौरान ब्रह्मपुरी और आसपास के क्षेत्र में कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में चाईनीज मांझा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने सोमवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई जारी है।