हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने मतदान और मतगणना कार्यशाला में अनुपस्थित 25 कर्मचारियों की प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए दिए निर्देश
मतदान और मतगणना की कार्यशाला में बिना ठोस कारण बताएं अनुपस्थित रहने वाले 25 कर्मचारियों पर DM कर्मेंद्र सिंह की तलवार चली है। मतदान कार्यशाला में 21 और मतगणना कार्यशाला में 4 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसके चलते सभी 25 के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं, सोमवार शाम 6 बजे करीब अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।