मुजफ्फरनगर: भोपा क्षेत्र की नवविवाहिता ने एसएसपी दफ्तर पहुँचकर पति पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर: जनपद के भोपा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुँचकर अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित नवविवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला ने वीडियो में अपनी पीड़ा बताते हुए पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा न्याय की मांग की है।
अपनी शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुँची नवविवाहिता ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जाँच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2026