उन्नाव: लोहे के बॉक्स में मिले सोनू के शव का खुलासा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; एक किशोर हिरासत में
उन्नाव: रायबरेली-उन्नाव हाईवे किनारे लोहे के बॉक्स में मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक सोनू की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी नेहा, जितेंद्र और तौहीद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक किशोर को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।
चादर व कंबल में लिपटा मिला था शव
मामला मंगलवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ हेल्थ हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बॉक्स खोलने पर उसके भीतर चादर और कंबल में लिपटा युवक का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था।
CCTV फुटेज और वाहन नंबर से तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के रास्तों पर लगे CCTV और ANPR कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर शव को ले जाने में इस्तेमाल किए गए लोडर वाहन की पहचान की गई।
प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नेहा और जितेंद्र के बीच कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो इस हत्या की मुख्य वजह बनी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को लोहे के बॉक्स में बंद किया और लोडर वाहन से ले जाकर हाईवे किनारे फेंक दिया था।
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2026