नर्मदा तट से लगे बड़गांव क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही रात में अज्ञात बदमाशों ने 9 किसानों के सिंचाई के विद्युत मोटर पंप चोरी कर लिए। घटना से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसान चिंता में हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे में नर्मदा तट स्थित खेतों को निशा