सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद विद्यालय के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाए जाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है।
बच्चों का हाल जानने और मामले की कवरेज करने अस्पताल पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित तौर पर अस्पताल के डॉक्टर एस.के. आजाद द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है।
इस घटना के बाद अररिया के डिजिटल मीडिया पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकारों ने घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला और कैंडल मार्च के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।
वीओ:
मामला उस वक्त सामने आया, जब मिड-डे मील खाने के बाद विद्यालय के कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
इसी दौरान खबर की कवरेज करने पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक कुमार और अस्पताल के डॉक्टर एस.के. आजाद के बीच कथित तौर पर विवाद हो गया।
पत्रकार अभिषेक कुमार का आरोप है कि उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया और मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोट पहुंची।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद अररिया के डिजिटल पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध जताया। पत्रकारों ने आक्रोश मार्च निकाला और कैंडल मार्च के जरिए घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की मांग की।
बाइट/विजुअल:
आक्रोश मार्च में शामिल पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। हाथों में कैंडल लेकर पत्रकारों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
एंकर आउट्रो:
फिलहाल इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। पत्रकार संगठनों और प्रशासन से भी मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। #tulsinews #pradipkumar #photography #Viral #Post #Saharsa #Araria #Madhepura #Supaul