आगर: मोल्याखेड़ी गांव में पक्के रास्ते और शेड के बिना अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन
नलखेडा तहसील के मोल्याखेड़ी से विकास के दावों की पोल खोलती हुईं तस्वीरे सामने आई है। रविवार को ग्रामीणों को एक मृतक के अंतिम संस्कार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान हैं। गांव में न तो व्यवस्थित श्मशान घाट है और न ही वहां तक जाने का पक्का रास्ता। बारिश या खराब मौसम में अंतिम संस्कार करना किसी चुनौती से कम नहीं