फिरोज़ाबाद: गांव महासिंहपुर इलाके में बाउंडी वाल में बकरा जाने और पिटाई का विरोध करने पर पड़ोसी ने बकरा मालिक को बुरी तरह से पीटा
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव महासिंह पुर इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल रवि नामक शक्स का आरोप है। उसका पालतू बकरा छुटकर पडोसी की बाउंडी बाल मे चला गया था। जिसको लेकर पडोसी बकरा की पिटाई कर रहा था। जिसका विरोध करने पर डंडे से मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित ने आरोपी पडोसी के खिलाफ पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दी है।