राजधनवार–सरिया मुख्य मार्ग के मनसाडीह चौक स्थित सार्वजनिक यात्री शेड पर वर्षों से अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने राजधनवार सीओ को आवेदन दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण यात्री सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने स्थल निरीक्षण कर जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews