शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बक्सनपुर स्थित गौशाला में पशुओं के भरण-पोषण को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौशाला संचालन के नाम पर शासन से मिलने वाली राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि गौशाला में रह रहे गौवंश को न तो समुचित आहार दिया जा रहा है और न ही पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था है।स्थानीय ।