पाली: सांसद पीपी चौधरी और जिला कलेक्टर की मौजूदगी में आज जिला स्तरीय राज सखी सरस मेले का हुआ उद्घाटन
Pali, Pali | Feb 21, 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद चौधरी ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए एक सशक्त मंच है, जो उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राजीविका के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।