बालूमाथ: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बालूमाथ में हस्ताक्षर अभियान जारी
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई जा रही है।अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए और समर्थन जताया।सुदामा प्रजापति ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सभी प्रखंडो में ज्ञापन सौंपा जाएगा l