बाराबंकी में मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, पात्रों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश*
बाराबंकी के लोक सभागार में आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
मंडलायुक्त ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ा जाए और पोर्टल पर रिपोर्टिंग की जाए। जनता दर्शन और IGRS शिकायतों का संतुष्टि आधारित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, लंबित परियोजनाओं में पर्याप्त मैनपॉवर लगाकर समय से पूरा करने और पूर्ण परियोजनाओं को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। बैठक में अयोध्या मंडल के सभी जिलाधिकारी और मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
#Barabanki #Mandalayukta #RajeshKumar #CMDashboard #BarabankiNews #VikasKarya #IGRS #SevaSankalp