बाराबंकी पहुंचा नेपाल के 22 मधुमक्खी पालकों का दल, DM ईशान प्रताप सिंह ने किया स्वागत
बाराबंकी में नेपाल के 22 प्रगतिशील मधुमक्खी पालक किसानों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। Jiwanti Welfare and Charitable Trust और Chainpurwa Kayakalp Foundation के सहयोग से आए इस दल का नेतृत्व ध्रुव तारा लामिछाने कर रहे हैं।
लोक सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने नेपाल के किसान प्रतिनिधियों और Dabur के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। डीएम ने मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में इसकी भूमिका पर जानकारी साझा की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी निमित सिंह ‘मधुमक्खीवाला’ ने की। इसके बाद दल ने राजौली स्थित उनके फार्म और हैदरगढ़ में अविनाश के फार्म का भ्रमण कर मधुमक्खी कॉलोनी प्रबंधन, रानी मधुमक्खी, आधुनिक तकनीक और शहद प्रसंस्करण को प्रत्यक्ष देखा। आयोजन में Dabur की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#Barabanki #BarabankiNews #Beekeeping #HoneyProduction #NepalFarmers #DMBarabanki #IshanPratapSingh #Dabur #NimitSingh