कन्नौज: तालग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 10 किलो सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी से संदिग्ध कार की टक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया और उसमें सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, कार से 10 गोल्ड बिस्किट बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, सोना गोरखपुर से दिल्ली के दरियागंज ले जाया जा रहा था और इसे नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाए जाने की आशंका है।
बरामद सोने की जांच के लिए GST टीम थाना पहुंची, जबकि कस्टम विभाग की टीम के भी पहुंचने की जानकारी है।
सोने की वास्तविक कीमत, स्रोत और तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं। नेपाल के रास्ते तस्करी की बात फिलहाल सूत्रों के हवाले से है।
.
.
.
.
#Kannauj #कन्नौज #Talgram #तालग्राम #GoldSmuggling
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2026