कन्नौज: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा हरेईपुर गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने की बात सामने आई है, जिसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके से दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश कथित तौर पर लोगों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करते थे।
बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले इंदरगढ़ क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ लूटपाट की वारदात में भी इन तीनों के शामिल होने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई जिलों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Kannauj #कन्नौज #Indergarh #इंदरगढ़ #PoliceEncounter #पुलिसमुठभेड़
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2026