पटना ग्रामीण: सरकारी नौकरी में 65 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर RJD कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव
रविवार की सुबह 10.30 बजे से पटना में आरजेडी के कार्यकर्ता सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं को साथ तेजस्वी यादव भी धरने पर बैठे हैं। कार्यक्रम को लेकर मंच पर पोस्टर लगाया गया है।