पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाना पुलिस को महिला उत्पीड़न के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर महिला उत्पीड़न के मामले में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी शास्त्री नगर थाना पुलिस के द्वारा रविवार दोपहर 1:08 बजे दी गई है।