लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा बायल, परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की गई। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। ध्वज के सम्मान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। इस समारोह में परियोजना के अधिकारी/कर्मचारी, हिम्पैस्को एवं अनुबन्ध कर्मचारी उपस्थित रहें।
अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने देश की आज़ादी में योगदान देने वाले वीरों को याद करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। लूहरी जल विद्युत परियोजना राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है और हम इस दिशा में सतत प्रयासरत हैं।”परियोजना प्रमुख ने सम्बोधन के दौरान परियोजना की गतिविधियों से भी अवगत कराया।
समारोह में परियोजना के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएँ शामिल थीं। सभी कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 (सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा संचालित) हिमाचल प्रदेश की एक प्रमुख ऊर्जा परियोजना है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश व राष्ट्र की प्रगति में योगदान देगी।#SJVN#incrediblesjvn
Ani, Kullu | Aug 15, 2026