आज दिनांक 14.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शुकुलपुर में लगी पुलिस ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी प्वाइंटों पर उनकी तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस कर्मी मुस्तैद पाए गए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।
15 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026