Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image

प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 14.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा बिजेन्द्रमणि इंटरमीडिएट कॉलेज, कोहड़ौर में स्थापित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्र पर लगाए गए पुलिस बल की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी की समीक्षा की गई। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्र परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न होती हुई पाई गई। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवधानरहित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

5 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

👉 मिशन शक्ति अभियान के तहत भक्ति धाम मनगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.06.2026 को थाना कुण्डा की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत भक्ति धाम मनगढ में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। साथ ही इन सेवाओं के उपयोग एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के विषय में अवगत कराया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। साथ ही थाना कुण्डा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई।

जनपद प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

👉 मिशन शक्ति अभियान के तहत भक्ति धाम मनगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी- ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.06.2026 को थाना कुण्डा की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत भक्ति धाम मनगढ में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। साथ ही इन सेवाओं के उपयोग एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के विषय में अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। साथ ही थाना कुण्डा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026

धक्का-गाड़ी और मंत्री जी की सवारी,वीआईपी प्रोटोकॉल की फजीहत!#Pratapgarh

धक्का-गाड़ी और मंत्री जी की सवारी,वीआईपी प्रोटोकॉल की फजीहत!#Pratapgarh

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 14, 2026

आज दिनांक 14.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शुकुलपुर में लगी पुलिस ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी प्वाइंटों पर उनकी तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस कर्मी मुस्तैद पाए गए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।

आज दिनांक 14.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शुकुलपुर में लगी पुलिस ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी प्वाइंटों पर उनकी तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस कर्मी मुस्तैद पाए गए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026

👉 प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 हेतु सुरक्षा व्यवस्था का ASP/क्षेत्राधिकारी नगर ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

➡️ दिनांक 14 जून 2026 को जनपद में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.06.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री प्रशान्त राज द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा के0पी0 हिन्दू इण्टर मीडिएट कॉलेज, एम0डी0पी0जी0 कालेज (भगवा चुंगी), राजकीय बालिका इण्टर कालेज (चौक), राजकीय इण्टर कालेज (कचेहरी रोड) एवं लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज (भगवा चुंगी) सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। समस्त कार्मिक अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात पाए गए। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें ताकि परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो। किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है और परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षा घेरा चाक-चौबंद रहेगा।

👉 प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 हेतु सुरक्षा व्यवस्था का ASP/क्षेत्राधिकारी नगर ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ➡️ दिनांक 14 जून 2026 को जनपद में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.06.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री प्रशान्त राज द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा के0पी0 हिन्दू इण्टर मीडिएट कॉलेज, एम0डी0पी0जी0 कालेज (भगवा चुंगी), राजकीय बालिका इण्टर कालेज (चौक), राजकीय इण्टर कालेज (कचेहरी रोड) एवं लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज (भगवा चुंगी) सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। समस्त कार्मिक अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात पाए गए। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें ताकि परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो। किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है और परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षा घेरा चाक-चौबंद रहेगा।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026