👉 प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 हेतु सुरक्षा व्यवस्था का ASP/क्षेत्राधिकारी नगर ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
➡️ दिनांक 14 जून 2026 को जनपद में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.06.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री प्रशान्त राज द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा के0पी0 हिन्दू इण्टर मीडिएट कॉलेज, एम0डी0पी0जी0 कालेज (भगवा चुंगी), राजकीय बालिका इण्टर कालेज (चौक), राजकीय इण्टर कालेज (कचेहरी रोड) एवं लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज (भगवा चुंगी) सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। समस्त कार्मिक अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात पाए गए। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें ताकि परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो। किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है और परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षा घेरा चाक-चौबंद रहेगा।
16 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026