नीम चक बथानी: अतरी: पूर्व विधायक स्व. कुंती देवी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई
नीमचक बथानी प्रखंड के समीप कुंती वाटिका में बुधवार को अतरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंती देवी की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव एवं अतरी विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी वैजयंती देवी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।