सरैया: पोखरैरा गांव में लापता 15 वर्षीय किशोर का शव झाड़ी से बरामद, लोगों ने किया सड़क जाम
सरैया प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरैरा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर नितेश कुमार का शव सोमवार को नया रोड के समीप झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने नया रोड चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।वहीं शव सोमवार कि शाम 7:30 बजे बरामद हुआ।।