मोठ: गुरसरांय में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान; एमएलसी रमा निरंजन ने नियमित रक्तदान की अपील की
Moth, Jhansi | Sep 29, 2026 गुरसरांय सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।