कर्नाटक में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारी पर किया हमलाकर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर एक कार की चपेट में आने से घायल हुए तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया।वन अधिकारियों ने तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज कर बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन गहरी नींद में जाने से पहले ही तेंदुए ने एक अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
हादसे में घायल तेंदुए को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक तेंदुए को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया।
#karnataka #balaghattalk #rescue #viralnews