“छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में चोरी के आरोप में दो लोगों को ग्रामीणों द्वारा गांव की गलियों में घुमाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पर यूरिया खाद चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति समेत दो लोगों के कंधे पर यूरिया खाद की बोरी बांधी गई है और उन्हें बैंड-बाजे के साथ पूरे गांव में घुमाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके पीछे चलते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गरियाबंद जिले की गौरगांव पंचायत के झोलराव गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए चोरी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविकता सामने आने के लिए आधिकारिक जानकारी और जांच का इंतजार करना जरूरी है!
#Chhattisgarh #Gariaband #GariabandNews #CGNews #ViralVideo#balaghattalk