ब्यौहारी: सात माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट
ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सात माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर ड्यूटी डॉक्टर विकास गुप्ता से मारपीट कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मनोज और मुन्ना के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है।पुलिस ने शनिवार सुबह 8 बजे इसकी पुष्टि की है।