पटना ग्रामीण: पटना की सड़कों पर निकले सीएम नीतीश कुमार, थोड़ी देर बाद लालू प्रसाद यादव भी गाड़ी से निकले
CM नीतीश कुमार इन दिनों लगातार निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पटना की सड़कों पर निकल जाते हैं। वहीं इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे सीएम नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास से अपने काफिले के साथ पटना की सड़कों पर निरीक्षण करने निकले।