पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बताया राजकुमार
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के द्वारा किए गए बिहार बंद को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस मामले में कोई जानकारी है ही नहीं। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों राजकुमार है एक दिल्ली वाले और एक पटना वाले।