पटना ग्रामीण: पटना नगर निगम की बैठक में पार्षदों का हंगामा, हाथापाई में फाड़े एक-दूसरे के कुर्ते
पटना नगर निगम के पार्षदों की मीटिंग में शुक्रवार को खूब हंगामा देखने को मिला। पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे पार्षदों ने एक दूसरे के कुर्ते तक फाड़ डालें। विवाद के बीच पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने पार्षदों को शांत करने की कोशिश की बावजूद पार्षद मानने को तैयार नहीं थे।