पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री मदन सहनी ने दी जानकारी,CM नीतीश कुमार ने हर महीने की 10 तारीख को पेंशन भेजने का दिया निर्देश
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को सभी लाभार्थियों को₹400 से बढ़ाकर ₹1100 पेंशन दिए गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है। मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।