पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पेंशन बढ़ोतरी के फैसले को बताया ऐतिहासिक
शुक्रवार को एक करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों को ₹400 से बढ़ाकर 1100 रुपए पेंशन दिए गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पेंशन बढ़ाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लिया गया निर्णय ऐतिहासिक कदम है। मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने की 10 तारीख को अब लोगों को पेंशन उनके अकाउंट में मिल जाएगा।