रायबरेली:के दौलत का पुरवा मजरे डीह में बुजुर्ग दंपति और बेटी की बर्बर पिटाई, वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल, 2 गिरफ्तार
रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग बुजुर्ग को पीटते और गिराते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्थानीय विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने परिवार के घर पर हमला कर बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि दबंगों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर गहन जांच शुरू की और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।