पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आलोक कुमार सिंह ने जताया आभार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के सभी साथियों के विश्वास, समर्थन और अथक परिश्रम का परिणाम है। आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और एकजुटता से राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद देते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। Alok Singh Rashtriya Lok Morcha-RLM Snehlata Kushwaha Alok Kumar Singh