बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 23 पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देसी बरामद
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझिले गांव शाहजहांपुर निवासी एक अभियुक्त रोहित कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र कमलेश को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 23 पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देसी शराब बरामद किया पुलिस ने रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे रोहित कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई किया।