डिंडौरी: छिंदगांव के भाई-बहन ने संबल योजना में मृत्यु सहायता राशि के लिए कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के छिंदगांव निवासी भाई बहन ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शनिवार दोपहर 2:00 बजे संबल योजना अंतर्गत मृत्यु सहायता राशि को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई । दरअसल पीड़ित भाई बहन की माता और पिता का निधन हो गया है और पंचायत के द्वारा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते भाई बहन ने प्रशासन से गुहार लगाई है ।