जैतपुर: जैतपुर से शहडोल जा रहे रेत के 5 मिनी ट्रक पकड़े गए, चालक फरार
जैतपुर कुनुक नदी की रेत लेकर जैतपुर के रास्ते शहडोल जा रहे पांच मिनी ट्रकों को जैतपुर पुलिस ने बदौड़ी मेन रोड पर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पांचों वाहन रेत समेत जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक है। जानकारी शनिवार सुबह 7 बजे सामने आई है।