बदनावर: बदनावर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, रक्षाबंधन का पर्व,बाजारों में रही रौनक,बहनों ने बांधी राखी।
Badnawar, Dhar | Aug 19, 2024 नगर समेत अंचल में आज भाई बहनों के पवित्र रिश्तों का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। त्यौहार को लेकर, बाजार में रौनक देखी गई। राखी की दुकानों पर बहनों द्वारा राखी की खरीदारी की गई। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने को लेकर विशेष खरीदारी की।भाईयो द्वारा बहनों को उपहार भेंट किए गए।